,

ग्वालियर में बिल्डर से 50 लाख रुपये की वसूली की कोशिश, टेरर टैक्स न देने पर झूठी शिकायतों से दे रहा था धमकी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: एक बिल्डर ने आरोप लगाया है कि आशीष राय नाम का व्यक्ति उससे 50 लाख रुपये का टेरर टैक्स मांग रहा है और धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। बिल्डर का कहना है कि आरोपी उनकी टाउनशिप से जुड़ी जमीन को शासकीय बताकर लगातार झूठी शिकायतें कर रहा था, जबकि राजस्व विभाग पहले ही इस भूमि को निजी घोषित कर चुका है।

शिकायत के मुताबिक बिल्डर केदारनाथ अग्रवाल उर्फ पप्पू अग्रवाल सिरोल क्षेत्र में ‘साईं धाम कॉलोनी’ नाम की टाउनशिप विकसित कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से आरोपी उनसे भारी रकम की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर वह बार-बार फर्जी शिकायते दर्ज करा रहा है, जिससे बिल्डर को भारी मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा था।

बिल्डर ने बताया कि 3 अक्टूबर को बातचीत के बहाने जब उन्होंने आरोपी को अपने ऑफिस बुलाया, तो वहां भी उसने 50 लाख रुपये की मांग दोहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। बिल्डर का कहना है कि उनकी उम्र अधिक है और वे अक्सर अकेले रहते हैं, इसलिए उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है।

शिकायत मिलने पर सिरोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गोविंद बागौली के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है और वह लगातार बिल्डर से टेरर टैक्स की मांग कर रहा था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़