,

Gwalior Delivery Boy Murder: ग्वालियर में स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Gwalior Delivery Boy Murder

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Delivery Boy Murder शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में स्कूटी सवार एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिर में गोली लगने से हुई मौत

Gwalior Delivery Boy Murder मृतक की पहचान 28 वर्षीय विवेक मीणा निवासी नई सड़क, ग्वालियर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद फरार हुए हमलावर

Gwalior Delivery Boy Murder प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय था विवेक

Gwalior Delivery Boy Murder जानकारी के अनुसार मृतक विवेक मीणा ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

बहोड़ापुर थाना पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read this: Amaal Mallik ने अचानक क्यों लिया म्यूजिक से ब्रेक? अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीर, फैंस हुए परेशान

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…