Report: Arvind Chouhan
ग्वालियर: ITM तुरारी कैंपस के सामने हाइवे पर कार सवार युवकों ने ट्रैफिक नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाईं। तीन गाड़ियों में सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने तेज रफ्तार में रिस्क ड्राइविंग करते हुए गाड़ियों के गेट पर लटककर स्टंट किया।
चलती कारों में गेट पर झूलते इन युवकों के वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रोष है। इस तरह का खतरनाक प्रदर्शन न सिर्फ उनकी जान को खतरे में डालता है, बल्कि हाइवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था। हाइवे पर इस तरह का हुड़दंग ट्रैफिक नियमों की सीधी अवहेलना है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे युवकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों और नियम उल्लंघन पर रोक लगाई जा सके।





