Report: Arvind Chouhan
ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली के पास बानमोर हाइवे पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्वालियर की ओर आ रही मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बाद में पता चला कि हादसे का शिकार हुए दोनों लोग मां–बेटे थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुरानी छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक की तलाश जारी है।





