GST में सुधार: पीएम मोदी ने कहा,कांग्रेस बच्चों की टॉफी तक पर टैक्स लगाती थी, दिवाली-छठ से पहले मिलेगी राहत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
gst-sanshodhan-modi-bole-congress-toffee-tax-diwali-chhath-rahat

BY: VIJAY NANDAN

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आजादी के बाद का अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौर में बच्चों की टॉफी तक पर टैक्स लगाया जाता था, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया था।

पीएम मोदी ने कहा, “समय पर बदलाव किए बिना देश को वैश्विक मंच पर उसका उचित स्थान नहीं मिल सकता। 15 अगस्त को लाल किले से मैंने कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार जरूरी हैं। मैंने देशवासियों से वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों की दोहरी सौगात मिलेगी।”

जीएसटी सुधार से विकास को मिलेगा बूस्टर डोज
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार किए गए हैं। इन सुधारों से भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था में पांच नए “पंच रत्न” जुड़े हैं। इससे आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा, उपभोग बढ़ेगा और विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जीएसटी अब और सरल हो गया है। 5% और 18% की नई दरें नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी।

पीएम मोदी ने कहा, “जीएसटी आज़ाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक है। इससे जहां आम जनता के पैसे की बचत हो रही है, वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है। आठ साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ था, तो कई दशकों का सपना पूरा हुआ। यह चर्चा मोदी सरकार के आने के बाद शुरू नहीं हुई थी, बल्कि पहले से हो रही थी, लेकिन अमल नहीं हो पाया था।”

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में