,

अंतरजिला डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश: फिल्मी अंदाज में पुलिस की कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Inter-district diesel theft gang exposed: Police action in filmy style

रिपोर्ट- देवेन्द्र श्रीवास

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने अंतरजिला डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले दो वर्षों से खड़े ट्रकों की डीजल टंकी का ताला तोड़कर चोरी करने का काम कर रहा था। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर 1280 लीटर डीजल, एक स्कॉर्पियो वाहन, पाइप, ताला तोड़ने की रॉड और मोबाइल सहित करीब 13.32 लाख रुपये का सामान जब्त किया।


फिल्मी अंदाज में घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिरोह राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर अवैध बिक्री की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही स्कॉर्पियो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, आरोपियों ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर पुलिस से बचने और यहां तक कि पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम की सतर्कता से उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।


तीन गिरफ्तार, दो फरार

इस कार्रवाई में पुलिस ने दिलेश कुमार कुर्रे, अन्नू सांडें और विजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


लंबे समय से सक्रिय गिरोह

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह पिछले दो साल से जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायगढ़ क्षेत्र में सक्रिय था। रात के अंधेरे में खड़े ट्रकों की डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल चोरी करना और बाद में उसे ऊंचे दामों पर बेचना इनका मुख्य धंधा था।

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को