,

ANM Climbs Tree: ऑनलाइन हाजिरी के लिए पेड़ पर चढ़ी ANM, अनूपपुर का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

ANM Climbs Tree

Report: Punit sen

ANM Climbs Tree मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के दामहड़ी गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफ) को अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क और डिजिटल सुविधाओं की स्थिति को उजागर कर दिया है।

ANM Climbs Tree ऑनलाइन उपस्थिति का दबाव, नेटवर्क बना बड़ी बाधा

जानकारी के अनुसार, गांव में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था के चलते एएनएम को समय पर उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन नेटवर्क नहीं मिलने के कारण उन्हें पेड़ पर चढ़कर सिग्नल खोजने का प्रयास करना पड़ा। वीडियो में स्वास्थ्यकर्मी नेटवर्क पाने के लिए ऊंचाई पर चढ़ी दिखाई दे रही हैं।

ANM Climbs Tree वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं पर बहस

घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब मूलभूत नेटवर्क सुविधा ही उपलब्ध नहीं है, तब ऑनलाइन उपस्थिति जैसी व्यवस्थाओं को लागू करना जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाता। फिलहाल इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read this: Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…