,

Khushboo Nishad Nanda: वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली खुशबू निषाद नंदा का प्रयागराज में भव्य स्वागत

Khushboo Nishad Nanda

Khushboo Nishad Nanda नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली प्रयागराज की खिलाड़ी खुशबू निषाद नंदा का शहर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

Khushboo Nishad Nanda एकलव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद

एयरपोर्ट से निकलने के बाद खुशबू निषाद नंदा समर्थकों के काफिले के साथ सिविल लाइंस स्थित एकलव्य की प्रतिमा पहुंचीं, जहां उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे।

Khushboo Nishad Nanda पांचवीं बार जीता गोल्ड, अब जॉर्जिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

खुशबू ने बताया कि वह लगातार पांच वर्षों से नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत रही हैं और इस बार भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अब वह नवंबर में जॉर्जिया में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और मजबूत माइंडसेट विकसित करने की अपील की।

Read this: Ramesh Chandra Kunde: चित्रकूट में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, आयोग सदस्य ने वेतन भुगतान के दिए निर्देश

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…