,

कोरबा मेडिकल कॉलेज : छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image
Korba Medical College: Student commits suicide by hanging himself in the hostel

रिपोर्ट- उमेश डहरिया

कोरबा। कोरबा मेडिकल कॉलेज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष में अध्ययनरत एक छात्र की लाश हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। घटना से कॉलेज परिसर और छात्रों में हड़कंप मच गया।


परीक्षा में शामिल नहीं हुआ छात्र

मृतक छात्र की पहचान हिमांशु कश्यप निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित थी, लेकिन हिमांशु परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। जब वह परीक्षा कक्ष में नहीं पहुंचा, तो कॉलेज के प्रोफेसरों ने अन्य छात्रों को उसके कमरे में जाकर देखने के लिए भेजा।


दरवाजा तोड़कर मिला शव

छात्रों ने जब उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर हिमांशु का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना को देखकर सभी दंग रह गए और तुरंत इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी गई।


परीक्षा में बैक लगने से था परेशान

सूत्रों के अनुसार हिमांशु सीनियर छात्र था, लेकिन पिछली परीक्षा में बैक लग जाने की वजह से इस वर्ष उसे प्रथम वर्ष की परीक्षा देनी पड़ रही थी। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल, पुलिस छात्र की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को