,

फरीदाबाद: मोहना-बाघपुर रोड बाढ़ के पानी में डूबी, हजारों एकड़ फसल तबाह

फरीदाबाद से संदीप चौधरी की रिपोर्ट

फरीदाबाद: जिले में लगातार बढ़ते यमुना के जलस्तर ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मोहना से बाघपुर जाने वाली मुख्य सड़क पानी में डूबने और टूटने के कारण पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता था, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

पुलिस प्रशासन ने मौके पर बैरिकेड्स लगाकर सड़क को सील कर दिया है ताकि किसी भी वाहन या व्यक्ति की आवाजाही न हो सके। वहीं खेतों में यमुना का पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, बाढ़ के कारण लगभग 9,000 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है और फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।

जिला प्रशासन और राहत दल लगातार मौके पर रहकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लगातार यमुना से पानी आने की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। कई स्थानों पर सड़क के टूटने का खतरा बना हुआ है, जबकि कुछ जगहों पर पानी सड़कों के ऊपर से बहने लगा है। पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…