,

Gold Price Weekly Update : सोना चढ़ा, चांदी फिसली, इस हफ्ते सर्राफा बाजार में रहा मिला-जुला रुख

Gold Price Weekly Update

Gold Price Weekly Update : नई दिल्ली, इस सप्ताह सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में गिरावट रही। शुक्रवार 13 फरवरी को 24 कैरेट सोना 687 रुपए बढ़कर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह 6 फरवरी को इसकी कीमत 1,52,078 रुपए थी।

Gold Price Weekly Update : वहीं चांदी 2,496 रुपए सस्ती होकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो पर आ गई। एक हफ्ते पहले 6 फरवरी को इसका भाव 2,44,929 रुपए प्रति किलो था। हालांकि सप्ताह के दौरान 11 फरवरी को सोना 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,66,449 रुपए प्रति किलो के उच्च स्तर तक भी पहुंची थी।

GoldSilverRate
GoldSilverRate

Gold Price Weekly Update : 44 दिनों में सोना 19,570 और चांदी 12,013 रुपए महंगी

साल 2026 की शुरुआत से अब तक सोना 19,570 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,52,765 रुपए हो गया है।

इसी अवधि में चांदी 12,013 रुपए चढ़ी है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी 2,30,420 रुपए थी, जो अब 2,42,433 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

Gold Price Weekly Update : 2025 में रिकॉर्ड उछाल

पूरे वर्ष 2025 में सोने के दाम करीब 57 हजार रुपए यानी लगभग 75% बढ़े। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए था, जो वर्ष के अंत तक 1,33,195 रुपए पर पहुंच गया।

Gold Price Weekly Update
Gold silver Rate Today

Gold Price Weekly Update : चांदी ने इससे भी अधिक तेजी दिखाई। 2025 में इसके भाव में करीब 1.44 लाख रुपए यानी लगभग 167% की वृद्धि हुई। 31 दिसंबर 2024 को चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो 31 दिसंबर 2025 को 2,30,420 रुपए हो गई।

Gold Price Weekly Update : सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. हॉलमार्क जरूर जांचें:
    हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का प्रमाणित हॉलमार्क लगा सोना ही खरीदें। इससे शुद्धता की गारंटी मिलती है। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक कोड के रूप में होता है।
  2. कीमत की पुष्टि करें:
    खरीदारी से पहले 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव अलग-अलग स्रोतों से मिलान कर लें। सोने का मूल्य कैरेट के अनुसार बदलता है।
  • असली चांदी पहचानने के आसान तरीके
  • मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।
  • आइस टेस्ट: चांदी पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली चांदी में गंध नहीं होती।
  • कपड़ा टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली मानी जाती है।
Gold Price Weekly Update : भारतीय घरों में भारी मात्रा में सोना

Gold Price Weekly Update : एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना है, जिसकी अनुमानित कीमत देश की जीडीपी से भी अधिक आंकी जा रही है। वैश्विक बाजार में भी सोना ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे घरेलू कीमतों को सहारा मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सतर्कता से खरीदारी कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।

Read More : BH Number Plate India जानिए क्या है इसका मतलब और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा