,

Godda Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Godda Road Accident

Godda Road Accident: फोरलेन सड़क पर स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही युवक की मौत

Godda Road Accident: झारखंड के गोड्डा जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नगर थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव के समीप गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क पर हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए और उसके हिस्से करीब 200 फीट दूर तक जा गिरे।

Godda Road Accident: मृतक की पहचान पुनसिया गांव निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है। वह गांव के प्रधान हरिमोहन मंडल के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, राजन कुमार अपनी पल्सर बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बन रहे अपने नए घर की ओर जा रहे थे, तभी गोड्डा की तरफ से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो (JH 17 AB 5435) ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Godda Road Accident: हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे से नाराज लोगों ने गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हुआ।

सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

read also: VB-G RAM G Scheme : देशभर में लागू हुई VB-G RAM G योजना,मजदूरों की लॉटरी, अब जेब में आएगी ज्यादा मजदूरी

बताया जा रहा है कि राजन कुमार की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उनकी असामयिक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…