,

गरियाबंद: महिला नगर सैनिक की हत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gariaband: Murder of a female municipal soldier

पति ने गला घोंटकर की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण

रिपोर्ट – लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पाण्डुका क्षेत्र में पदस्थ महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव की हत्या उसके ही पति सोहन साहू ने कर दी। आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद स्वयं पांडुका थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतिका ओमिका ध्रुव (32 वर्ष) गरियाबंद जिले के कस्तूरबा छात्रावास में नगर सैनिक के रूप में पदस्थ थी और पांडुका थाना क्षेत्र के मुरमुरा गांव की निवासी थी। आरोपी पति सोहन साहू भी मुरमुरा गांव का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके चलते अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। करीब 10 वर्ष पहले दोनों ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिससे उन्हें दो बच्चे भी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश साहू पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति सोहन साहू को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

14 अप्रैल का राशिफल: धनु राशि वालों को मिलेगा यात्रा लाभ, जानें अपनी राशि का भविष्य

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

India Test Squad: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार मौका

India Test Squad: भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का