,

GanjBasoda : लव कुश कॉलोनी में खुले कुएं और धसती जमीन ने बढ़ाई रहवासियों की चिंता

GanjBasoda

रिपोर्टर – अभिषेक तिवारी

खुले कुएं से खतरा और गंदा पानी

GanjBasoda : लव कुश कॉलोनी में खुले कुएं और धसती जमीन ने बढ़ाई रहवासियों की चिंतालव कुश कॉलोनी में एक खुले कुएं के आसपास की जमीन लगातार धस रही है, जिससे स्थानीय लोगों में लाल पठार हादसे जैसी भयावह स्थिति का डर बढ़ गया है। 300 फीट गहरे इस कुएं में पहले भी कई मवेशी गिर चुके हैं। कुएं का गंदा पानी घरों में बोरवेल के जरिए पहुंच रहा है, जिससे रहवासी इसे पीने योग्य नहीं मान रहे और पैसे खर्च करके बोतलबंद पानी का उपयोग कर रहे हैं।

कॉलोनी में अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही

GanjBasoda कॉलोनी में नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे घरों का गंदा पानी खुले कुएं में जमा हो रहा है। रहवासियों ने कई बार स्थानीय प्रशासन को समस्या की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खुद की सुरक्षा के लिए निवासियों ने कुएं के आसपास तार की फेंसिंग कर दी है, लेकिन धसती जमीन का खतरा अभी भी बना हुआ है।

सुरक्षा और समाधान की मांग

GanjBasoda रहवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि खुले कुएं को सील किया जाए और घरों में पहुंच रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाए। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों और परिवार के लिए गंभीर हादसा होने की आशंका है। पिछली घटनाओं जैसे भागीरथपुरा और लाल पठार हादसे से सबक लेने की आवश्यकता अब भी बनती है।

Read this: Laksar News: डम्फर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत; चालक फरार

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…