,

Ganesh Chaturthi 2024: हर बार की तरह इस बार भी श्रद्धा कपूर ने अपनी सादगी से जीता फैंस का दिल, पिता शक्ति कपूर के साथ गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

- Advertisement -
Ad imageAd image

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। फिल्म अभी भी अच्छा कारोबार कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस को अपने पिता शक्ति कपूर के साथ देखा गया। वो अपने पिता के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने गई थीं। जहां उनका सिंपल लुक फैंस को खूब पसंद आया। तो चलिए आपको दिखाते हैं उनकी कुछ तस्वीरें।

श्रद्धा कपूर की जो तस्वीरें आप देख रहे हैं वो मुंबई में आयोजित गणपति उत्सव की हैं, जहां वो अपने पिता और दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर के साथ पहुंची थीं।

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने गणपति दर्शन के लिए जाने से पहले पैपराजी को एकसाथ कई सारे पोज भी दिए।

इस दौरान शक्ति कपूर को व्हाइट शर्ट में देखा गया। जबकि हर बार की तरह इस बार भी श्रद्धा को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया।

श्रद्धा कपूर ने गणपति सेलिब्रेशन के लिए रेड अनारकली सूट पहना था। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था।

श्रद्धा ने अपना ये लुक बेहद लाइट मेकअप, खुले बालों और गोल्डन हील्स के साथ पूरा किया। जिसमें वो बहुत ही प्यारी लग रही थीं।

एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रिलीज फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। जिसमें श्रद्धा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना के साथ नजर आई।

श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। फिल्म ने कुछ ही दिनों में 500 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्ड बना दिया था।

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।