,

GAD ने खुद ही तोड़े अपने बनाए पदोन्नति नियम, पांच तहसीलदार बने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए ‘लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025’ को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, जब इन नियमों के क्रियान्वयन से जुड़ा विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) खुद ही नियमों का उल्लंघन करता नजर आया।

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि 31 जुलाई 2025 तक केवल नए पदोन्नति नियमों के तहत ही पदोन्नति आदेश जारी करें। बावजूद इसके, GAD ने पांच तहसीलदारों की पदस्थापना प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के तौर पर कर दी है, वह भी पुराने कार्यवाहक पदोन्नति सिस्टम के तहत।


GAD ने खुद ही तोड़ा नियम

सभी विभागों को साफ निर्देश दिए गए थे कि अब पदोन्नति सिर्फ नवीन नियमों के आधार पर की जाए, लेकिन GAD ने खुद ही पुराने प्रावधानों के तहत अधिकारियों की कार्यवाहक पदोन्नति कर दी, जो नीति के खिलाफ माना जा रहा है।


ये पांच तहसीलदार बनाए गए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर:

  1. अलका एक्का – बैतूल तहसील से पांढुर्णा में
  2. आलोक वर्मा – आगर मालवा से शाजापुर में
  3. अनिल कुमार तलैया – छतरपुर से पन्ना में
  4. बालकृष्ण मिश्रा – कटनी से सतना में
  5. अनिल राघव – ग्वालियर से ग्वालियर में ही प्रभारी बनाए गए

जबकि दूसरी ओर, पुलिस विभाग ने GAD के ही निर्देशों का पालन करते हुए कार्यवाहक पदोन्नति की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है। यह दोहरापन अब सवालों के घेरे में है।


चार एएसपी का तबादला, जबलपुर को नया एएसपी मिला

गृह विभाग ने एक अलग आदेश में चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) का तबादला किया है। इन तबादलों के तहत उज्जैन, दमोह, भोपाल और जबलपुर के अधिकारी नई भूमिकाएं संभालेंगे।

तबादले में शामिल अधिकारी:

  • संदीप मिश्रा – दमोह से भोपाल पुलिस मुख्यालय में AIG नियुक्त
  • पल्लवी शुक्ला – उज्जैन से जबलपुर में नई ASP बनीं
  • संजय सिंह पंवार – भोपाल SAF से अब ट्रैफिक DCP (जोन 1-2), भोपाल
  • विक्रम सिंह रघुवंशी – ट्रैफिक DCP (भोपाल) से बने AIG, PTRI, PHQ भोपाल

गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई पदस्थापना ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना