जुमे की नमाज: बरेली हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, फर्रुखाबाद और पीलीभीत में फ्लैग मार्च किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Friday prayers: Police on high alert after Bareilly violence, conduct flag marches in Farrukhabad and Pilibhit

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, निजाम अली, एडिट- विजय नंदन

लखनऊ: 26 सितंबर को बरेली में “आई लव मोहम्मद” को लेकर जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने मुसलमानों से अपील की थी कि वे जुमे की नमाज पढ़कर सीधे अपने घर लौट जाएँ, चौराहों और चौकों पर भीड़ का हिस्सा न बनें और किसी धरना या प्रदर्शन के लिए बुलावे पर न जाएँ।

मौलाना ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद से प्रेम करना हमारे ईमान का हिस्सा है, लेकिन उनकी शिक्षाओं पर अमल करना ही सच्ची मुहब्बत का प्रमाण है। उन्होंने इमामों से अपील की कि वे राजनीतिक प्रभाव से दूर रहें और शांति बनाए रखें। बरेली हिंसा की घटना के बाद, बरेली, फर्रुखाबाद, पीलीभीत और घुंघचाई समेत पूरे उत्तर प्रदेश में प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा।

फ़िरोज़ाबाद: जुमे की नमाज से पहले सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील चौराहों पर पैदल मार्च किया और ड्रोन से सुरक्षा का जायजा लिया। सीओ ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत: इसी तरह जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने शहर में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था लागू की। जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने चप्पे-चप्पे पर दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कोई बख्शीश नहीं होगी।
घुंघचाई थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की।

फर्रुखाबाद: डीएम और एसपी ने लालगेट से बीबीगंज पुलिस चौकी तक शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर मस्जिदों का निरीक्षण किया। यह कदम बरेली में हुई हिंसा के बाद सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए उठाया गया। पूरे राज्य में प्रशासन के हाई अलर्ट रहने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण जुमे की नमाज के दौरान कोई अप्रिय घटना होने की खबर सामने नहीं आई है।

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार