Freedom of Religion Bill: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक राजपत्र में प्रकाशित, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- जल्द जारी होंगे नियम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Freedom of Religion Bill

Freedom of Religion Bill: छत्तीसगढ़ सरकार के धर्म स्वातंत्र्य विधेयक का राजपत्र (गजट) में प्रकाशन हो गया है। इस संबंध में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विधेयक के राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद अब इसके नियमों (Rules) का प्रकाशन भी जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

Freedom of Religion Bill: धर्मांतरण पर सरकार का सख्त रुख

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में माओवादी वर्ग संघर्ष को पूरी तरह स्थापित नहीं कर पाए, लेकिन धर्मांतरण के कारण कई गांवों में सामाजिक और धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है और कानून के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

READ ALSO: Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Freedom of Religion Bill: महादेव सट्टा ऐप मामले पर भी सरकार का बयान

महादेव सट्टा ऐप मामले में विकास गर्ग को लेकर पूछे गए सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि यदि भाजपा का कोई भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर महादेव सट्टा ऐप को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार इस पूरे मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से अपना काम कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

Ram Temple: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर दंतेवाड़ा में कांग्रेस का हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

Ram Temple: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार

Sevagram Issue : नवा रायपुर सेवाग्राम मुद्दे पर भूपेश बघेल और अजय चंद्राकर में तीखी नोकझोंक

Sevagram Issue : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवा रायपुर सेवाग्राम परियोजना को लेकर

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना