,

First Case of Monkeypox In India: भारत में भी मंकीपॉक्स का कहर, पहला केस मिलने से मचा तहलका

First Case of Monkeypox In India

First Case of Monkeypox In India: दुनिया भर में मंकीपॉक्स का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारत में भी इसका पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। पिछले महीने ही विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मंकीपॉक्स के बढ़ते केस के मद्देनजर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया था। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “एक युवा पुरुष मरीज, जो हाल ही में एमपॉक्स संक्रमण से पीड़ित देश से आया था, की पहचान एमपॉक्स के संदिग्ध मामले के रूप में की गई है।” मरीज को अलग कर दिया गया है और उसका नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, “इस मामले के बाद किसी भी तरह की अनावश्यक चिंता का कोई कारण नहीं है।” पिछले महीने डब्ल्यूएचओ की चेतावनी के बाद, विशेषज्ञों ने भारत में संक्रमण के जोखिम का आकलन किया और कहा कि कुछ आयातित मामलों की संभावना है, लेकिन भारत के लिए निरंतर संचरण के साथ बड़े प्रकोप का जोखिम कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया है कि, “देश इस तरह के मामले से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी संभावित जोखिम को प्रबंधित करने और कम करने के लिए मजबूत उपाय किए गए हैं।” पिछले महीने हवाई अड्डों, पोर्ट और बॉर्डर क्रासिंग पर स्वास्थ्य इकाइयों को संक्रमण के लिए अलर्ट पर रखा गया था। परिक्षण और आइसोलेशन के लिए प्रयोगशालाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं को भी तैयार किया गया था।

यह केस कहां डिटेक्ट किया गया है अभी इस बात की जानकारी सार्वजानिक नहीं की गई है। स्वास्थ मंत्रालय को संदिग्ध मामले में डीटेल रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…