Firozabad Police Encounter : डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या का आरोपी विराज मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Firozabad Police Encounter : एकतरफा प्रेम प्रसंग में डेढ़ साल के बच्चे को जमीन पर पटककर उतारा था मौत के घाट

REPORT : PREMPAL SINGH

Firozabad Police Encounter : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे आरव की जमीन पर पटककर बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को पुलिस ने देर शाम एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है । डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, फिरोजाबाद। डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी विराज उर्फ जितेन्द्र को थाना शिकोहाबाद पुलिस ने देर शाम पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यादव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। पुलिस और बदमाश के बीच हुई इस आमने-सामने की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Firozabad Police Encounter : एसएसपी आदित्य लांग्हे ने गठित की थीं 4 टीमें, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

Firozabad Police Encounter

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे शिकोहाबाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आदित्य लांग्हे ने आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार विशेष टीमों का गठन किया था। देर शाम पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि मासूम का हत्यारा भूढ़ा भरथरा मोड़ के पास छिपकर घूम रहा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।

Firozabad Police Encounter : सरेंडर करने के बजाय आरोपी ने पुलिस पर झोंकी फायर, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर

पुलिस के मुताबिक, जब संदिग्ध हालात में घूम रहे विराज उर्फ जितेंद्र को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली सीधे आरोपी के पैर में जा लगी और उसे मौके से ही दबोच लिया गया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे मौके से दबोच लिया गया]।

आरोपी के पास से बरामदगी :-

01 अवैध तमंचा (315 बोर)

02 खोखा कारतूस

05 जिंदा कारतूस

Firozabad Police Encounter : एकतरफा प्रेम प्रसंग में मासूम को उतारा था मौत के घाट

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, उसके अनुसार आरोपी विराज ने एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए डेढ़ साल के मासूम आरव को बेरहमी से जमीन पर पटक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। यादव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। आरोपी पर आरोप था कि उसने एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की बेरहमी से हत्या कर दी थी। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या (IPC/BNS की सुसंगत धाराओं) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को