,

Fatehpur News: ‘पति-पत्नी और वो’ का भंडाफोड़, सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट- शिवम अवस्थी

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ बीच सड़क रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिससे कुछ ही देर में सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Fatehpur News: जानकारी के अनुसार, पत्नी अपने प्रेमी के साथ कार में घूम रही थी। इसी दौरान पति को इसकी भनक लग गई। पति ने राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज पुल पर कार को रुकवाकर पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।

Fatehpur News: पीड़ित पति अवधेश ने पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी पत्नी के पिछले तीन वर्षों से अपने ही जीजा के साथ प्रेम संबंध चल रहे हैं। पति के अनुसार, आरोपी प्रेमी गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव का निवासी है और वर्तमान में गांव का प्रधान भी बताया जा रहा है।

बीच सड़क हुए हंगामे की सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पूरी घटना राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज पुल की बताई जा रही है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की