Faridabad Knife Attack: फरीदाबाद में बहन के प्रेम संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Faridabad Knife Attack

Faridabad Knife Attack: बहन को समझाने पर हुआ विवाद, कथित प्रेमी ने चाकू से किया हमला

Faridabad Knife Attack: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित संजय कॉलोनी में एक युवक पर कथित तौर पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपनी बहन को उसके प्रेम संबंधों को लेकर समझाने की कोशिश की थी। इसी बात से नाराज बहन के कथित प्रेमी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Faridabad Knife Attack: जानकारी के अनुसार, युवक ने अपनी बहन को परिवार की बात मानने और संबंधित युवक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपी ने कथित रूप से चाकू निकालकर युवक पर कई वार कर दिए।

read also: VB-G RAM G Scheme : देशभर में लागू हुई VB-G RAM G योजना,मजदूरों की लॉटरी, अब जेब में आएगी ज्यादा मजदूरी

Faridabad Knife Attack: पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी

Faridabad Knife Attack: घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को