,

इटावा : 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या का राज़ उजागर, गांव का ही नाबालिग बना आरोपी

Report: Ravi Singh

इटावा: जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहकम नगर खेड़ा गांव में 75 वर्षीया महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है। 19 नवंबर को सरसों के खेत में महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी।

जांच में सामने आया कि इस हत्या को गांव के ही एक नाबालिग ने अंजाम दिया। घटना की वजह मात्र 40 रुपये की चोरी बनी। नाबालिग ने वृद्धा की गुल्लक से पैसे निकाल लिए थे। जब महिला ने इसकी शिकायत की, तो वह आहत होकर बदला लेने की सोच बैठा और हत्या की योजना बना डाली।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह नशे की लत में डूबा हुआ था और नशे के चलते ही वह पहले भी 9वीं कक्षा से स्कूल छोड़ चुका था। इस खुलासे के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…