,

कानून व्यवस्था की आदर्श स्थिति सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए सख्त निर्देश

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश के सभी कलेक्टरों और एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी प्रकार के अपराधों पर कड़ा नियंत्रण आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिले में कानून व्यवस्था की आदर्श स्थिति बनाए रखने की ज़िम्मेदारी कलेक्टर और एसपी सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रमुख निर्देश—

  1. अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता हो, किसी भी स्थिति में ढिलाई न बरती जाए।
  2. पुलिस की नियमित गश्त अनिवार्य, जिससे अपराधिक गतिविधियों पर तुरंत नियंत्रण हो सके।
  3. किसानों को खाद की कोई समस्या न हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करें और लाइन में लंबा इंतजार न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।
  4. ठंड बढ़ने के कारण जनता और किसानों के लिए शीतकालीन सुरक्षा उपाय बनाए जाएं ताकि शहरों और केंद्रों पर खाद लेने आने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Naxal Free Villages : नक्सल मुक्त गांवों के विकास की बारी, गांव-गांव भ्रमण कर रहे अधिकारी

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Naxal Free Villages : भोपाल, मध्यप्रदेश से नक्सलवाद खत्म…

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…