,

Emergency Trailer: ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब आएगी फिल्म

- Advertisement -
Ad imageAd image
Emergency_

Emergency Trailer: अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कंगना रनौत ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दमदार है।

आपातकाल का खौफनाक मंजर दिखाएगी फिल्म
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया है। 1975 के भारत पर आधारित यह फिल्म उस समय के इर्द-गिर्द घूमती है जब देश में आपातकाल लगाया गया था। राजनीतिक ड्रामा में कंगना पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। ‘इमरजेंसी’ में कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं। फिल्म श्रेयस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। इसके अलावा दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक इसमें पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की भूमिका में दिखाई दिए हैं।

कंगना ने साझा किया ट्रेलर
अभिनेत्री ने ट्रेलर साझा कर लिखा, ‘भारत इंदिरा है और इंदिरा भारत है। देश के इतिहास की सबसे ताकतवर महिला, उनके इतिहास में लिखा गया सबसे काला अध्याय। आपातकालीन का ट्रेलर अभी जारी हो गया है। इमरजेंसी 6 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।’ कंगना रणौत ने 2021 में इमरजेंसी की घोषणा की थी। किसी न किसी कारण से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ती रही। मगर अब ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कंगना ने किया ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन
कंगना रणौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होगी। इससे पहले ये फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी। मगर लोकसभा चुनाव के चलते इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था। अभिनेत्री लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीती हैं। ‘इमरजेंसी’ की बात करें तो फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन भी अभिनेत्री ने खुद ही किया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में