खेत के टपरे पर बुजुर्ग का फंदे से लटका शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

सिवनी: जिले के किंदरई थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 58 वर्षीय बुजुर्ग का शव खेत में बने टपरे पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। यह मामला कोहका टोला गांव के पास का है।

सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने टपरे में एक व्यक्ति को लटका देखा। तुरंत इसकी सूचना किंदरई पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए घंसौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।