राजीव जैन के घर IT की रेड: कांग्रेस बोली चुनाव से पहले होना ही था

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Income tax raid on Rajin Jain's house

देहरादून में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले है, लेकिन उससे पहले ही नेताओं के घरों पर IT और सीबीआई की कार्रवाई शुरू हो गई है। ताज़ा मामला देहरादून के कांग्रेस नेता औऱ प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के साथ हुआ। IT ने राजीव जैन और उनकी बहन के निवास पर रेड मारी। रेड से बाद से कांग्रेस नेताओं ने मामले पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे बीजेपी का हथकंडा बताया, उनके मुताबिक कांग्रेस नेताओं के घरों पर कार्रवाई की उम्मीद पहले से थी। राजीव कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे है। स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण वो पार्टी के कार्यक्रमों में भी शिरकत नहीं कर पा रहे है।

करन माहरा ने साधा सरकार पर निशाना

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा का कहना है कि, हम पहले से यह कयास लगा रहे थे कि, इस बार नगर निकाय चुनाव से पूर्व किस कांग्रेस के नेता घर पर IT या सीबीआई की रेड पड़ेगी और आज केंद्रीय एजेंसी IT ने राजीव जैन के घर पर पहुंच कर छापेमारी की है। केंद्र सरकार किसी भी चुनाव से पहले किसी न किसी कांग्रेस के नेता पर IT और सीबीआई का शिकंजा डालकर सुर्खियां बटोरती आई हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि, राजीव जैन बीते लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और पिछले 3 साल से संगठन में सक्रिय नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद थी कि, चुनाव से ठीक पहले इस प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। माहरा ने आगे कहा कि, IT की तरफ से जब जमीनों के दस्तावेजों के कागजों की जांच की जाएगी, तब पता चल पाएगा कि किसकी सरकार में जमीनों की खरीद फरोख्त की गई है। करन माहरा का कहना है कि, जांच के बाद किसको जेल की सलाखों में डाला जाता है ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आश्वस्त है कि राजीव जैन अकेले दोषी नहीं पाए जाएंगे।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को