योगी सरकार के प्रयास से साल दर साल समृद्ध हो रहे यूपी के अन्नदाता किसान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Due to the efforts of the Yogi government, the farmers of Uttar Pradesh are becoming prosperous year after year.

70 हजार से अधिक किसानों से की गई 4.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

रिपोर्ट- वंदना रावत

लखनऊ, 19 नवंबरः योगी सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश में अन्नदाता किसान साल दर साल समृद्ध हो रहे हैं। आंकड़े बता रहे कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों की समृद्धि में सहायक बन रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक तरफ जहां क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से तेजी से धान खरीद हो रही है, वहीं योगी सरकार की नियमित मॉनीटरिंग से किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है। विपणन सत्र 2025-26 के तहत बुधवार तक 70 हजार से अधिक किसानों से 4.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद की गई। इस एवज में धान किसानों को अब तक 852.24 करोड़ रुपये भुगतान भी कर दिया गया। यही नहीं, बाजरा के किसानों को भी बुधवार तक 168.39 करोड़ का भुगतान उनके खाते में किया गया।

2025-26 में धान के किसानों को किया गया 852.24 करोड़ का भुगतान
किसानों के हित में योगी सरकार साल दर साल अपने प्रयासों में वृद्धि कर रही है। योगी सरकार के निर्देश पर किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। धान किसानों को किए गए भुगतान का आंकड़ा देखें, तो सत्र 2024-25 (19 नवंबर) तक 848.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। वहीं 19 नवंबर 2025-26 में यह आंकड़ा 852.24 करोड़ रुपये पहुंच गया।

70 हजार से अधिक किसानों से हुई 4.12 लाख मीट्रिक टन की धान खरीद
खाद्य व रसद विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक 70 हजार से अधिक किसानों से 4.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खऱीद की जा चुकी है। इस वर्ष सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए अब तक 4,40,318 किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया है। धान खरीद के लिए 4171 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं।

बाजरा किसानों को भी योगी सरकार का साथ
श्रीअन्न को बढ़ावा देने वाली डबल इंजन सरकार की नीतियां किसानों के लिए कारगर बन रही हैं। उत्तर प्रदेश के आंकड़े इस तथ्य की पुष्टि करते हैं। बाजरा किसानों को भी भुगतान समय पर किया जा रहा है। पिछले वर्ष (2024-25) में 19 नवंबर तक बाजरा किसानों को 56.28 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया था, जो इस वर्ष कई गुना बढ़ गया है। 2025-26 में 19 नवंबर तक बाजरा किसानों को 168.39 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपये तय किया गया है और बाजरा की खरीद प्रदेश के सिर्फ 33 जनपदों में ही हो रही है।

  • एक नजर (विपणन सत्र 2025-26)
    धान किसानों को भुगतान- 852.24 करोड़
    बाजरा किसानों को भुगतान- 168.39 करोड़
  • (सत्र 2024-25)
    धान किसानों को भुगतान- 848.19 करोड़
    बाजरा किसानों को भुगतान- 56.28 करोड़
  • (सत्र 2025-26)
    धान के लिए पंजीकृत किसान- 4,40,318
    धान क्रय- 4.12 लाख मीट्रिक टन
    किसान, जिनसे धान खरीद हुई – 70 हजार से अधिक
    क्रय केंद्र स्थापित- 4171

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और