,

Drug Smuggling Busted: कांवड़ यात्रा के दौरान 10 किलो गांजा बरामद, मनोनीत भाजपा सभासद गिरफ्तार

Drug Smuggling Busted

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

Drug Smuggling Busted सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हर्रैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक मनोनीत भाजपा सभासद को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शनि कुमार उर्फ रवि गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर एक टी-स्टॉल की आड़ में गांजे की बिक्री का कारोबार संचालित कर रहा था। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

Drug Smuggling Busted सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Drug Smuggling Busted गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन-किन लोगों तक की जानी थी।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Drug Smuggling Busted एसपी बोले- पूरे सिंडिकेट को तोड़ने की कार्रवाई जारी

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सावन माह को देखते हुए जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी हर्रैया और कप्तानगंज क्षेत्र में गांजा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी के अनुसार, इस मामले में लगभग 10 किलो गांजा बरामद हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में कुछ ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं, जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं और कथित तौर पर इस अवैध कारोबार के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि गांजा बाहर से लाकर कई गुना अधिक कीमत पर बेचा जाता था और आसपास के जिलों में भी इसकी सप्लाई की जाती थी।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसके कथित सरगनाओं तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Read this: Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक