,

Dr Syama Prasad Mookerjee 125th Birth Anniversary: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dr Syama Prasad Mookerjee 125th Birth Anniversary

Report: Neha gupta

Dr Syama Prasad Mookerjee 125th Birth Anniversary भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर शिक्षाविद, महान चिंतक और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा व्यापक स्तर पर मनाया गया। इस विशेष अवसर पर जिले के सभी मंडलों और बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम आरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती ‘स्मृति पर्व’ के रूप में मनाते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Dr Syama Prasad Mookerjee 125th Birth Anniversary राष्ट्रवादियों और जनप्रतिनिधियों ने किया महापुरुष का स्मरण

इस स्मृति कार्यक्रम में बड़हरा के विधायक व पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित जिले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी उपस्थित जनों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। इस दौरान जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें”, “भारत माता की जय” और “जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

Dr Syama Prasad Mookerjee 125th Birth Anniversary कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं डॉ. मुखर्जी: जिलाध्यक्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि आज देश एक महान और दूरदर्शी व्यक्तित्व की 125वीं जयंती मना रहा है। पार्टी इसे ‘स्मृति पर्व’ के रूप में आयोजित कर रही है। डॉ. मुखर्जी का जीवन और उनके विचार देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे और आज पूरा राष्ट्र उनके राष्ट्रवाद के संकल्प को नमन कर रहा है।

Dr Syama Prasad Mookerjee 125th Birth Anniversary धारा 370 का हटना डॉ. मुखर्जी के संकल्प की पूर्ति: विधायक

बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को रेखांकित करते हुए कहा कि वे एक महान राष्ट्रवादी विचारक थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 को हटाकर डॉ. मुखर्जी के उस ऐतिहासिक संकल्प को पूरा किया गया है, जिसके लिए उन्होंने बलिदान दिया था। आज देश उनके दिखाए आदर्शों पर चलते हुए ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Read this: Sports Ground Protest : MVM खेल मैदान बचाने सड़क पर उतरे पूर्व छात्र, मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन अधिग्रहण का किया विरोध

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की