धमतरी: अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 गौवंश बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: Illegal cattle smuggling busted, 2 accused arrested, 4 cattle recovered

रिपोर्टर: वैभव चौधरी

धमतरी जिले में एक बार फिर अवैध पशु तस्करी का मामला सामने आया है। हिंदू मंडल जागरण मंच की शिकायत पर भखारा थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

  • घटना ग्राम जुगदेही के पास की है।
  • हिंदू मंडल जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने संदेह होने पर एक छोटा हाथी वाहन को रोका।
  • वाहन की जांच करने पर उसमें 4 गौवंश क्रूरतापूर्वक भरे हुए पाए गए, जिन्हें कथित तौर पर कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

  • सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
  • मौके से ग्राम कोर्रा निवासी कामता साहू और कमल यादव को गिरफ्तार किया गया।
  • पुलिस ने वाहन और गौवंश को जब्त कर लिया है।

जेल भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला