धमतरी: तेज रफ्तार कार ने मचाया तांडव, घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: High speed car creates havoc, hits vehicles parked outside the house

रिपोर्टर: वैभव चौधरी
धमतरी शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बुधवार देर रात सदर बाजार मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने घर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया, जबकि सड़क पर बैठे मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से टकराती है। एक युवक कुछ ही सेकंड पहले उस स्थान से हटता है, जिससे वह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया।

रहवासियों में दहशत, शिकायत दर्ज

हादसे के बाद स्थानीय रहवासी सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि यह मार्ग रिहायशी इलाका है, लेकिन रात के समय कई वाहन चालक तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। घटना की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है।

मवेशियों को भी नहीं छोड़ा

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को भी टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर
  • बाल-बाल बचा एक व्यक्ति, मवेशी घायल
  • घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
  • स्थानीय लोगों ने की कोतवाली में शिकायत
  • आरोपी कार चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को