PM Mann Ki Baat : मुख्यमंत्री निवास में हुआ ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण
PM Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का मुख्यमंत्री निवास में सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के नेतृत्व और आम जनता के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है।

PM Mann Ki Baat : जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव का मंच बना कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का देशभर के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक बदलावों, प्रेरक कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को लोगों के सामने लाते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलता है।
PM Mann Ki Baat : जल संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहा विशेष फोकस
कार्यक्रम के 135वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग, रूट ब्रिज जैसी अनूठी पहल और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विषय समाज को जागरूक करने के साथ-साथ विकास की दिशा में प्रेरित भी करते हैं।
PM Mann Ki Baat : UCC को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है।
PM Mann Ki Baat : सभी वर्गों से सुझाव लेकर आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने बताया कि गठित समिति समाज के विभिन्न वर्गों, संगठनों और विशेषज्ञों से संवाद कर उनके सुझाव और विचार एकत्रित करेगी। समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम राज्य के हित में होगा और व्यापक जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
read more : Bangladesh-China Deal : तीस्ता के बाद मोंगला पोर्ट, चीन की नई चाल ,रहमान-जिनपिंग की रणनीति, भारत की घेराबंदी

