,

नवनिर्मित हनुमान मंदिर पर जेसीबी से तोड़फोड़, गांव में तनाव का माहौल

The newly built Hanuman temple was vandalized with a JCB, tension prevailed in the village

रिपोर्ट- भूपेंद्र ठाकुर

रायगढ़, 28 मई — रायगढ़ जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाटानपाली में उस समय तनाव फैल गया जब एक व्यक्ति ने नवनिर्मित हनुमान जी के मंदिर को जेसीबी मशीन की मदद से ढहा दिया। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश और अशांति का माहौल बन गया है।

मामले की सूचना मिलते ही रायगढ़ एसडीएम प्रवीण तिवारी, पुलिस के आला अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ डटा हुआ है।

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। गांव वालों की भावनाएं आहत होने के चलते माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है।

ग्राम सरपंच ने जानकारी दी कि जिस व्यक्ति ने मंदिर को तोड़ा है, उसी ने कुछ समय पहले यह मंदिर बनवाया था, जब वह हिंदू धर्म का पालन करता था। बाद में उसने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया। धर्म परिवर्तन के बाद उसने मंदिर तोड़ने का यह कदम उठाया, जिससे गांववासियों में रोष व्याप्त हो गया है।

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की जांच जारी है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…