NEET UG Result 2026 : आज खत्म होगी प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
NEET UG Result 2026 : NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज रात 11:59 बजे प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया बंद कर देगी। जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे तय समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

NEET UG Result 2026 : 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार
21 जून 2026 को आयोजित री-एग्जाम में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इससे पहले 3 मई को आयोजित परीक्षा में करीब 22 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि इस बार कई छात्रों ने अन्य प्रोफेशनल कोर्स और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश ले लिया, जिसके चलते री-एग्जाम में उपस्थिति कुछ कम रही।
NEET UG Result 2026 : आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी होगा परिणाम
एनटीए के अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर-की तैयार होगी और उसी के आधार पर NEET UG 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय अभी घोषित नहीं किया गया है।
NEET UG Result 2026 : फिजिक्स के एक प्रश्न पर सभी को मिलेंगे 4 बोनस अंक
री-एग्जाम में शामिल सभी उम्मीदवारों को एक महत्वपूर्ण राहत मिली है। प्रोविजनल आंसर-की में फिजिक्स के एक प्रश्न को हटाया गया है। इसके चलते परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के लिए 4 बोनस अंक दिए जाएंगे। यह फैसला संबंधित प्रश्नों पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद लिया गया है।
NEET UG Result 2026 : NTA ने रिजल्ट जल्द जारी करने के दिए संकेत
एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की तैयारी की जा रही है। परिणाम जारी होने के बाद देशभर के मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
NEET UG Result 2026 : ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे NEET UG Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
NEET UG 2026 Re-Exam Result लिंक पर क्लिक करें।
एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

