,

Khagaria Job Camp: खगड़िया में 10वीं पास बेटियों के लिए नौकरी का मौका, 16 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप

Khagaria Job Camp

BY: Yoganand Shrivastva

Khagaria Job Camp बिहार के खगड़िया में नौकरी की तलाश कर रही 10वीं पास युवतियों के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में एलआईसी की ओर से ‘बीमा सखी’ के 50 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की जॉब लोकेशन खगड़िया जिले के सभी प्रखंडों में होगी।

10वीं पास युवतियां कर सकती हैं आवेदन

Khagaria Job Camp जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता के अनुसार, इस भर्ती अभियान के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आवेदन करने वाली अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। ऐसे में 10वीं के बाद रोजगार की तलाश कर रही युवतियां इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं। इस जॉब कैंप के जरिए बीमा सखी के कुल 50 पदों पर चयन किया जाएगा।

खगड़िया के सभी प्रखंडों में होगी जॉब लोकेशन

Khagaria Job Camp जिला नियोजनालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी की जगह खगड़िया जिले के सभी प्रखंडों में होगी। यानी चयन के बाद अभ्यर्थियों को जिले के अलग-अलग प्रखंडों में काम करने का अवसर मिल सकता है।

7 हजार रुपये फिक्स वेतन के साथ कमीशन भी

Khagaria Job Camp बीमा सखी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 7,000 रुपये का निश्चित वेतन मिलेगा। इसके अलावा कमीशन का भी प्रावधान बताया गया है। हालांकि, कमीशन की निश्चित राशि की जानकारी जिला नियोजनालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों की कुल कमाई 7,000 रुपये के फिक्स वेतन से अधिक हो सकती है।

Read this: Pichhore School Bus Firing: बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, चालक से मारपीट के बाद चार गोलियां चलाईं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा