सुशासन तिहार के तहत ग्राम जेवरी पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Deputy Chief Minister Arun Saw reached village Jevari under Sushasan Tihaar

संवाददाता – संजू जैन

70 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरी में सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समाधान शिविर में उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का एक महत्वपूर्ण पर्व बन चुका है।

शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री का वितरण भी किया गया। उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए 70 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में रामराज्य की भावना से शासन चल रहा है। सरकार अब जनता के द्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

उन्होंने बताया कि बीते 18 महीनों में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं, महतारी वंदन योजना की 15 किस्तें महिलाओं को दी जा चुकी हैं। सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में 1.5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी सरकार द्वारा दी जा रही है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को