बेमेतरा में मितानिन संघ का प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Demonstration by Mitanin Sangh in Bemetara, memorandum submitted to the government

रिपोर्टर: संजू जैन
प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने मंगलवार को बेमेतरा जिले में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मितानिनों ने जय स्तंभ चौक से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

मितानिन संघ ने दिया एक सप्ताह का अल्टिमेटम

छत्तीसगढ़ के मितानिन कार्यक्रम से जुड़े मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक (MT), ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (BC) और हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर (HF) अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता दुबे ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से शासन को एक सप्ताह का अल्टिमेटम दिया गया है।
उन्होंने साफ कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

संघ का नारा – “लड़ाई अभी जीत बाकी है”

सुनीता दुबे ने आंदोलन के दौरान कहा –
“लड़ अभी जीत बाकी है, हारा कहां है, अभी उम्मीद बाकी है।”
उन्होंने दोहराया कि जब तक शासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेता, तब तक मितानिन संघ न रुकेगा और न थकेगा।

मितानिनों की प्रमुख मांगें

  • NHM में संविलियन – मितानिन, प्रशिक्षक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और हेल्प डेस्क फेसिलिटेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
  • मानदेय में वृद्धि – मानदेय क्षतिपूर्ति में 50% की वृद्धि की जाए।
  • ठेका प्रथा बंद – NGO के अंतर्गत कार्यरत मितानिनों, प्रशिक्षकों और अन्य कर्मियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर नियमित किया जाए।

रैली और ज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में मितानिन जय स्तंभ चौक से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध