,

पत्रकारों को रेल किराए में रियायत बहाल करने की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

- Advertisement -
Ad imageAd image

ग्वालियर। रेल यात्रा में पत्रकारों को दी जाने वाली रियायत को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर ग्वालियर प्रेस क्लब ने शुक्रवार, 7 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम स्टेशन अधीक्षक जी.एस. राठौर को ज्ञापन सौंपा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के रेल बजट में पत्रकारों के लिए किराए में रियायत को फिर से शुरू नहीं किए जाने से मीडिया जगत में निराशा है। उन्होंने कहा कि देशभर के पत्रकारों को उम्मीद थी कि सरकार इस बार रेल यात्रा में मिलने वाली छूट को दोबारा शुरू करने की घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने यह सुविधा बंद कर दी थी, जिससे पत्रकारों को काफी असुविधा हुई। उन्होंने मांग की कि मीडिया कर्मियों को पुनः रियायत दी जाए, क्योंकि समाचार कवरेज के लिए उन्हें देशभर में यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्वालियर प्रेस क्लब लंबे समय से इस मांग को उठाता आ रहा है और पत्रकारों के हित में सरकार को इस पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।

प्रेस क्लब के सचिव सुरेश शर्मा ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के दौरान कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से राम विद्रोही, राकेश अंचल, रविंद्र झारखरिया, सुरेश दंडोतिया, वचन बिहारी, विनय अग्रवाल, प्रवीण चतुर्वेदी, संजय त्रिपाठी, बृजमोहन शर्मा, प्रवीण दुबे, राहुल सिंह, बलराम सोनी, जोगेंद्र सेन, यादवेन्द्र कटारे, कपिल शर्मा, डॉ. गोपाल त्यागी, दिनेश राव, गोपाल श्रीवास्तव, योगानंद श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, राकेश भारती, जयेश कुमार, हरीश चंद्रा, राजेंद्र तलेगांवकर, धर्मेंद्र त्रिवेदी, लोकेंद्र भार्गव, रवि शेखर, हरीश दुबे, राजीव अग्रवाल, रविकांत दुबे, जितेंद्र पाठक, रवि यादव, राज दुबे, सुनील पाठक, विनोद शर्मा, करण मिश्रा, नासिर गौरी, जावेद खान, हेम सिंह कुशवाह, विक्की सिंह, आकाश सक्सेना, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, जयदीप सिकरवार, विक्रम प्रजापति, संतोष गर्ग, राकेश वर्मा, मुकेश बाथम, रघुवीर कुशवाह, कोक सिंह, विनोद मुहाने और शशि भूषण पांडे सहित कई अन्य पत्रकार शामिल रहे।

पत्रकारों ने सरकार से मांग की कि रेल किराए में दी जाने वाली छूट को दोबारा लागू किया जाए ताकि उन्हें अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन करने में सुविधा हो।

आलिंगन का अध्यात्मिक महत्व : श्रीकृष्ण जी ने मित्र सुदामा को इसलिए लगाया था गले..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़