,

इंदौर-जम्मू सीधी उड़ान की बहाली की मांग तेज, अमरनाथ यात्रियों को हो रही परेशानी

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: इंदौर से जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा की बहाली की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ट्रैवल एजेंट्स और धार्मिक यात्रियों ने इस रूट को दोबारा शुरू करने की अपील की है, ताकि अमरनाथ यात्रा सहित अन्य धार्मिक यात्राएं करने वाले लोगों को राहत मिल सके।

ज्ञात हो कि यह फ्लाइट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अस्थायी रूप से बंद की गई थी, लेकिन अब तक इसे पुनः शुरू नहीं किया गया है।


सीधी फ्लाइट न होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

जम्मू की ओर जाने वाले यात्रियों को अब वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसमें अधिक समय और खर्च दोनों लगते हैं। आमतौर पर लोग अब दिल्ली होते हुए जम्मू पहुंचते हैं, जिससे यात्रा की लागत और अवधि दोनों बढ़ जाती हैं। सीधी उड़ान सेवा बहाल होने पर यात्रियों को सिर्फ दो घंटे में जम्मू पहुंचने की सुविधा मिल सकती है।


एयरलाइन के शेड्यूल में नहीं है फ्लाइट

इंदौर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जम्मू के लिए फ्लाइट को अभी तक किसी भी एयरलाइन ने अपने औपचारिक उड़ान शेड्यूल में शामिल नहीं किया है। फ्लाइट बंद होने से पहले यह सेवा धार्मिक यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय थी। खासतौर से वैष्णो देवी और श्रीनगर जाने वाले यात्री इस रूट का भरपूर लाभ उठाते थे।


ट्रैवल एजेंटों की मांग – जल्द हो बहाली

स्थानीय ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि अमरनाथ यात्रा जैसे अवसरों पर इस उड़ान की मांग बहुत अधिक होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सेवा को जितना जल्दी बहाल किया जाएगा, उतना ही लाभ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा। इंडिगो की फ्लाइट पहले सुबह 9 बजे इंदौर से उड़ान भरती थी और लगभग 11 बजे जम्मू पहुंचती थी, जिससे यात्रियों को सीधा और त्वरित विकल्प मिल जाता था।


पहले भी कई रूट्स बंद हो चुके हैं

यह केवल जम्मू की उड़ान तक ही सीमित नहीं है। इससे पहले इंदौर से कोलकाता की सीधी फ्लाइट भी बंद हो चुकी है। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, किशनगढ़ और बेलगावी जैसे शहरों के लिए भी सीधी उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कुछ शहरों के लिए पहले जहां दो या अधिक उड़ानें उपलब्ध थीं, अब केवल एक ही विकल्प बचा है।

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र