दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट: ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख ने ये दी कड़ी प्रतिक्रिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Delhi Red Fort Blast: All India Imam Organisation chief gives strong reaction

देश की साढ़े पांच लाख मस्जिदों से जारी होगा आतंकवाद के खिलाफ ‘फतवा’

by: vijay nandan

सूरत: दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार बम धमाके को लेकर देशभर में प्रतिक्रिया जारी है। इसी क्रम में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें निर्दोष लोगों की जान गई है, जो मानवता की हत्या के समान है।

इलियासी ने कहा, “मैं इस घटना की निंदा करता हूं। यह बेहद दुखद है। निर्दोष लोगों की मौत हुई है…यह इंसानियत का कत्ल है।” उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इस मामले में मुस्लिम समुदाय के शिक्षित युवाओं के नाम सामने आ रहे हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।

इलियासी ने कहा, “हर समाज में अच्छे लोग ज्यादा होते हैं। लेकिन कुछ भटके हुए लोग पूरी कौम को बदनाम कर रहे हैं। यह चिंता की बात है कि देशविरोधी ताकतें सक्रिय हैं। इस्लाम अमन और मोहब्बत का मजहब है, यह किसी की हत्या सिखाता नहीं है। लोग गुमराह हो रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम का नाम बदनाम करने वाले आतंकी संगठनों को अल्लाह के लिए अपना रास्ता बदलना चाहिए। “जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों को अल्लाह के नाम पर बदनाम करना बंद करना चाहिए। अगर वाकई अल्लाह से डरते हैं, तो ऐसे नामों से खुद को अलग करें,” इलियासी ने कहा।

उन्होंने समाज से अपील की कि सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर नफरत फैलाने वाली ताकतों का विरोध करें और देश में अमन और भाईचारा बनाए रखें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में दो सिस्टम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 9 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में