गिरिडीह के मिशन मैदान में खतरनाक ड्राइविंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dangerous driving in Mission Ground, Giridih

रिपोर्ट: कैफ गद्दी


गिरिडीह के बिशनपुर स्थित मिशन मैदान में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब दो कारें तेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से मैदान में ड्रिफ्टिंग करती नजर आईं। इन गाड़ियों की लापरवाह ड्राइविंग से स्थानीय लोगों और बच्चों की जान पर बन आई, जो उस समय मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराज़गी

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने जब गाड़ियों को रोकने की कोशिश की तो कार सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। बच्चों और बुजुर्गों की मौजूदगी में ऐसी हरकत से लोग काफी नाराज़ हो गए।

पूर्व पार्षद ने दी पुलिस को सूचना

स्थानीय जनप्रतिनिधि और पूर्व वार्ड पार्षद पप्पू मिर्ज़ा ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

एक गाड़ी जब्त, दो युवक हिरासत में

पुलिस के पहुंचते ही एक कार मौके से फरार हो गई, लेकिन एक महिंद्रा XUV300 को जब्त कर लिया गया। साथ ही उसमें सवार दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है।

प्रशासन सख्त, कानूनी कार्रवाई तय

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की उपद्रवी और लापरवाह हरकतें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पकड़े गए युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और फरार वाहन की भी तलाश जारी है।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की