दमोह: SIR सर्वे के दौरान शिक्षक की मौत, कलेक्टर ने 5 दिन में दी अनुकंपा नियुक्ति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दमोह: जिले में एस आई सर्वे के दौरान हुई शिक्षक की आकस्मिक मौत के बाद जिला प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है। पठारी निवासी स्व. सीताराम गौड़, जो प्राथमिक शिक्षक के रूप में हाईस्कूल रंजरा में पदस्थ थे, उनके निधन के मात्र 5 दिनों के भीतर जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने उनके पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर दी है।

कलेक्टर ने दिया था आश्वासन

शिक्षक की मौत के बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर स्वयं परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए जल्द से जल्द सहायता और अनुकंपा नियुक्ति देने का भरोसा दिया था। कलेक्टर ने अपने वादे के अनुरूप शीघ्र कार्रवाई करते हुए सभी पेंशन एवं सेवा-सम्बंधी प्रकरण भी निपटाए।

पुत्र को दी गई अनुकंपा नियुक्ति

स्व. सीताराम गौड़ के पुत्र अंकेश सिंह पोरते को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बांदकपुर में अनुकंपा नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। मात्र पाँच दिन में नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से बड़ी राहत मिली है।

परिवार ने जताया आभार

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और कलेक्टर कोचर का धन्यवाद व्यक्त किया है, जिन्होंने बेहद कम समय में नियम अनुसार सहायता उपलब्ध कराई।दमोह प्रशासन की यह तत्परता जिले में संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली का उदाहरण मानी जा रही है।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन