,

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee

Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। कार्रवाई गिजोर्रा और पिछोर थाना पुलिस ने चक उवरासी मार्ग पर की।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

Dabra News पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल टी-शर्ट पहने एक युवक ऐंती तिराहा से शुक्लहारी मार्ग पर अवैध हथियार के साथ संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना के बाद गिजोर्रा थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह धाकड़ ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर पिछोर थाना प्रभारी शिवम राजावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।

तलाशी में मिला देसी तमंचा और कारतूस

Dabra News पुलिस टीम को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान ऋषभ उर्फ अक्कू परिहार (20) निवासी ग्राम कुम्हरा, थाना गिजोर्रा के रूप में बताई।

हथियार के स्रोत और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच

Dabra News पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया था और वह किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Read this: Uttar Pradesh Election 2027 : विधायकों के टिकट काटने का इंतजाम, जनता में नाराजगी, राष्ट्रीय मुद्दे बड़ी वजह

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी