,

Dabra Municipality Protest: डबरा नगर पालिका में फूट! BJP के पार्षदों संग उपाध्यक्ष धरने पर, CMO के खिलाफ खोला मोर्चा

Dabra Municipality Protest

Report: Santosh Saravgee

Dabra Municipality Protest ग्वालियर जिले के डबरा से नगर पालिका की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे सहित भाजपा के कई पार्षद विकास कार्यों और जनता की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। पार्षदों ने नगर पालिका के सीएमओ के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कामकाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

विकास कार्यों को लेकर पार्षदों में नाराजगी

Dabra Municipality Protest धरने पर बैठे पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका क्षेत्र में जनता से जुड़े कई जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। विकास कार्यों को लेकर लगातार समस्याएं सामने आ रही हैं, लेकिन उनका समय पर समाधान नहीं किया जा रहा। इसी को लेकर पार्षदों ने अब विरोध का रास्ता अपनाया है।

BJP के ही पार्षदों ने परिषद के खिलाफ खोला मोर्चा

Dabra Municipality Protest नगर पालिका में भाजपा के पार्षदों का ही धरने पर बैठना राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन गया है। उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे के साथ कई पार्षदों ने सीएमओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा तो आम जनता को किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होगा।

CMO के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Dabra Municipality Protest पार्षदों ने सीएमओ के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नगर पालिका की कार्यप्रणाली में सुधार और लंबित विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग की है। फिलहाल नगर पालिका के भीतर ही जनप्रतिनिधियों के विरोध में उतरने से डबरा की सियासत गरमा गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस धरने और पार्षदों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।

Read this: Raksha Bandhan के ऐड में कृति सेनन के लुक पर मचा बवाल, यूजर्स ने उठाए सवाल; कुत्ते को राखी बांधने वाले सीन पर भी बहस

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही