DA HIKE 2025: दिवाली से पहले कर्मचारियों को दोहरी सौगात! बढ़ेगा 3% महंगाई भत्ता, बोनस का भी ऐलान संभव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
DA HIKE 2025: दिवाली से पहले कर्मचारियों को दोहरी सौगात! बढ़ेगा 3% महंगाई भत्ता, बोनस का भी ऐलान संभव

BY: MOHIT JAIN

दिवाली से पहले केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारें भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को खुशखबरी देने की तैयारी में हैं। दोनों राज्यों में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने और बोनस देने पर जल्द ऐलान हो सकता है।

केंद्र सरकार ने बढ़ाया DA, अब राज्यों की बारी

हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और राहत की दरों में 3% की वृद्धि की है। इसके बाद जुलाई 2025 से केंद्र का डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया है। केंद्र के बाद अब कई राज्यों राजस्थान, बिहार, गुजरात, त्रिपुरा, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश ने भी अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है।
अब उत्तराखंड और यूपी सरकारें भी यही कदम उठाने की तैयारी में हैं।

उत्तराखंड में जुलाई से बढ़ेगा 3% डीए

मई 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया था, जिससे यह 53% से बढ़कर 55% हुआ था। अब जुलाई से इसमें और 3% की वृद्धि की जा रही है, जिसके बाद डीए 58% पहुंच जाएगा।

इससे लगभग 1.7 लाख कर्मचारी और 1.45 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।
वित्त विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव को मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के लिए भेज दिया है।

बोनस योजना:

  • 4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को मिलेगा 6908 रुपये तदर्थ बोनस
  • बोनस का आदेश धनतेरस से पहले जारी हो सकता है

यूपी सरकार भी देगी तोहफा

योगी आदित्यनाथ सरकार भी अपने कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है।
राज्य के लगभग 16 लाख कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स को डीए वृद्धि का लाभ मिलेगा।
वर्तमान में डीए 55% है, जो 3% वृद्धि के बाद 58% हो जाएगा।

इसके अलावा सरकार 8 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की भी योजना बना रही है।
सूत्रों के अनुसार, इस बार 3400 रुपये से 7000 रुपये तक का बोनस दिया जा सकता है, जिसके लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

बोनस वितरण की प्रक्रिया:

  • आधी राशि GPF खाते में जमा होगी
  • बाकी आधी राशि सीधे बैंक खाते में जाएगी
  • दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे

क्या है महंगाई भत्ता (DA)?

महंगाई भत्ता वह अतिरिक्त भुगतान है जो केंद्र और राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मुद्रास्फीति के प्रभाव को संतुलित करने के लिए देती हैं।
इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर तय किया जाता है और साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है।

दिवाली से पहले डीए वृद्धि और बोनस की घोषणा से यूपी और उत्तराखंड के लाखों कर्मचारियों में उत्साह है।
दोनों राज्य सरकारों के फैसले से त्योहारी सीजन में कर्मचारियों की जेबें भरेंगी और बाजार में रौनक लौटेगी।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं