,

ग्वालियर में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह: अंबेडकर प्रतिमा विवाद पर गरजे पटवारी, बोले- “मुख्यमंत्री अल्पज्ञानी, संविधान विरोधी ताकतें सक्रिय”

- Advertisement -
Ad imageAd image


BY: Yoganand Shrivastva


ग्वालियर:
ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को “संविधान सत्याग्रह” और एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री मोहन यादव और संघ पर जमकर निशाना साधा और प्रतिमा न लगाए जाने को संविधान विरोधी मानसिकता करार दिया।

पटवारी का सीधा हमला: “सीएम अल्प ज्ञानी, इतिहास का भी नहीं ज्ञान”

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंच से कहा,

“मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाबा साहब की मृत्यु को लेकर जो भ्रम फैलाया, वह निंदनीय है। यह दिखाता है कि वह अपने पद के अनुरूप परिपक्व नहीं हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर उनसे इतिहास और संविधान की गहरी समझ अपेक्षित थी।”

पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपने पाप छुपाने के लिए काले दिवस मना रही है, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने 12-13 राज्य सरकारें गिराईं, 500 से ज्यादा सांसदों-विधायकों की खरीद-फरोख्त की, और संविधान की मूल भावना को कमजोर किया।


सज्जन सिंह वर्मा की तीखी चेतावनी: “तुम्हें अपने हाथों से लगानी होगी मूर्ति”

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा को ललकारते हुए कहा,

“ग्वालियर हाईकोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा का विरोध करने वाले भाजपा समर्थित वकील हों या नेता – इनसे न तो इनके दादा रोक पाए, न ही अब ये रोक पाएंगे। मुख्यमंत्री को खुद अपने हाथों से प्रतिमा लगानी पड़ेगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर अंबेडकर की मूर्ति नहीं लगेगी, तो क्या नाथूराम गोडसे की मूर्ति लगाओगे? बीजेपी बाबा साहब का विरोध दिल से करती है, लेकिन दिखावे के लिए महू जाकर सिर झुकाती है।


दिग्विजय सिंह का एलान: “प्रतिमा न लगाई तो सरकार की मंशा उजागर होगी”

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा,

“अगर बाबा साहब की प्रतिमा उच्च न्यायालय परिसर में नहीं लगाई गई, तो यह साफ हो जाएगा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी मानसिकता से काम कर रही है। संघ ने कभी संविधान को नहीं माना, आज भी नहीं मानता।”


हरीश चौधरी ने बताया साजिश

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इसे एक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन से पहले ही अनुमति मिल चुकी है, फिर भी मूर्ति स्थापना को रोका जा रहा है, यह संविधान और सामाजिक न्याय विरोधी ताकतों की चाल है।


उमंग सिंघार बोले: “यह सिर्फ मूर्ति नहीं, संविधान की लड़ाई है”

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि

“यह लड़ाई सिर्फ एक मूर्ति की स्थापना की नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की है। कांग्रेस इसके लिए किसी भी हद तक लड़ाई लड़ेगी।”


विधायक बाबू जंडेल की चेतावनी: “आज बाबा साहब का विरोध, कल तिरंगा हटाएंगे”

श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल ने तीखा हमला करते हुए कहा कि

“आज ये लोग बाबा साहब का विरोध कर रहे हैं, कल ये तिरंगा हटाकर भगवा झंडा लहराएंगे। जैसे अंग्रेजों ने शासन किया, वैसे ही आरएसएस भी देश पर राज करना चाहता है। हम लाठियां खाकर भी नहीं झुकेंगे।”


उपवास में कांग्रेस की बड़ी मौजूदगी

ग्वालियर के सूर्य नमस्कार तिराहा पर हुए उपवास और सत्याग्रह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जैसे दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, उमंग सिंघार, जयवर्धन सिंह, सतीश सिकरवार, साहब सिंह, सज्जन सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. दुर्ग के स्पा सेंटर में

MP: Top 10

MP: 1. सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल की विशेष आराधना सावन

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति