जांजगीर-चांपा में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress' 'Save Constitution Rally' in Janjgir-Champa

रिपोर्ट – देवेंद्र श्रीवास

सचिन पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना

जांजगीर-चांपा जिले में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से भव्य “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने विशेष रूप से शिरकत की और मंच से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि “देश का संविधान, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में हैं और भाजपा की केंद्र सरकार लगातार इन्हें कमजोर करने का काम कर रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए अंतिम दम तक लड़ेगी और किसी भी कीमत पर लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देगी।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे।

केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में डर और नफरत का माहौल फैला रही है, जिसे देश की जनता अब और सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विफल नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

आगामी चुनावों पर दिया बड़ा बयान
रैली के मंच से ही सचिन पायलट ने आगामी चुनावों को लेकर भाजपा को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि “अब वक्त बदलने वाला है, आने वाले तीन सालों में भाजपा का छत्तीसगढ़ से पूरी तरह सफाया होगा और कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अपील
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि देश की आत्मा की रक्षा की लड़ाई है।

रैली के माध्यम से कांग्रेस ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि आगामी समय में वह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाकर भाजपा के खिलाफ सशक्त अभियान चलाएगी।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को