,

कांग्रेस विधायक मर्डर केस: पहले पिलाई शराब,फिर जान से मारा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Congress MLA murder case: First made to drink liquor, then killed

जालंधर। कांग्रेस विधायक के भांजे की हत्या, पहले पिलाई शराब,फिर जान से मारापंजाब प्रशासन पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। बता दे कि, हाल ही में पंजाब के जालंधर में आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे की कुछ शराबियों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी। विधायक के भांजे का शराबियों से किसी बात को लेकर विवाद हुथा था जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई शराबियों ने युवक की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की और 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस ने विधायक के भांजे के साथ मौजूद रहे दो अन्य युवकों से पूछताछ की। उन्होंने बताया है कि, वारदात को 8 युवकों ने अंजाम दिया है। विधायक ने मामले के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। विधायक ने एसएसपी से पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पहले साथ में पी शराब, उसके बाद विवाद

विधायक के भांजे की पहचान आदमपुर के गांव ब्यास के रहने वाले सन्नी के रूप में हुई है। जालंधर देहात के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि, मंगलवार रात को सभी आरोपी और पीड़ित युवक एक ही ठेले पर बैठकर शराब पी रहे थे। ये लोग एक दूसरे को जानते नहीं थे। मृतक सन्नी के साथ मौजूद युवक के मुताबिक सन्नी और वो एक ही टेबल पर बैठे थे, इसी दौरान सन्नी बगल में बैठे युवकों के साथ जाकर शराब पीने लगा। इस दौरान उसकी शराब पी रहे युवकों से बातें भी हुई। पीड़ित युवक बताते हैं कि, आरोपियों ने सन्नी को एक पैग भी लगवाया। इसके कुछ देर बाद सन्नी के मोबाइल पर कॉल आया तो सन्नी किसी को गालियां देने लगा। इतने में आरोपियों को लगा कि, सन्नी उन्हें गालियां दे रहा है। इसके बाद उन्होंने सन्नी को पीटना शुरू कर दिया।

युवक ने पुलिस को बताया है कि, पहले आरोपियों ने सन्नी को लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद एक आरोपी बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से निकालकर बेसबॉल बैट ले आया, फिर उन्होंने सन्नी को बेसबॉल बैट से पीटा। उसे बचाने हम पहुंचे तो आरोपियों ने हमें भी पीट दिया। इससे सन्नी की मौत हो गई।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा