,

सिंगरौली में कोल परिवहन की रफ्तार बनी मौत का सबब, गोरबी में सड़क हादसे के बाद बवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Suresh kumar

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में कोल परिवहन से हो रहे दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला गोरबी चौकी क्षेत्र के महदेइया का है, जहां तेज रफ्तार कोल परिवहन कर रहे एक हाईवा ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय सूरज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामलल्लू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिस सड़क से आम जनता आवागमन करती है, उसी मार्ग से भारी कोल परिवहन किया जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। सड़कों पर दो से तीन फीट तक गड्ढे बने हुए हैं, कोयले की धूल से दृश्यता कम रहती है और पानी का छिड़काव न होने से टू-व्हीलर फिसलते हैं, जिसके कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों की मांग है कि सड़क का तत्काल सुधार किया जाए और कोल परिवहन के लिए अलग मार्ग बनाया जाए।

सूचना मिलते ही गोरबी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने भी पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की, लेकिन आक्रोशित लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और सड़क पर चक्काजाम अभी भी जारी है।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार